चांद पर नहीं जा सकेगा अमेरिका का लैंडर

विदेश

वॉशिंगटन। अमेरिका का प्राइवेट चंद्रमा लैंडर पेरेग्रीन 8 जनवरी को इस उम्मीद में लॉन्च किया गया था कि यह 50 वर्षों में अमेरिका का चांद पर पहला लैंडर होगा। बदकिस्मती से लॉन्चिंग के कुछ देर बाद ही इसे ईंधन रिसाव का सामना करना पड़ा। अब इस लैंडर के लिए एक और बुरी खबर है। उम्मीद है कि लैंडर वापस पृथ्वी की कक्षा में आकर जमीन से टकरा जाएगा। इस अंतरिक्ष यान को एस्ट्रोबोटिक की ओर से बनाया गया था और यूनाइटेड लॉन्च एलायंस वल्कन सेंटौर रॉकेट के जरिए लॉन्च किया गया। अंतरिक्ष यान ने अपने बूस्टर चरण से अलग होने के बाद ईंधन रिसाव का सामना किया। इस खराबी ने पूरे मिशन को बदल कर रख दिया था।

पृथ्वी के वायुमंडल में वापस आएगा यान

एस्ट्रोबोटिक के इंजीनियर इस स्थिति से निपटने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है। कं पनी की नवीनतम ट्रैजेक्टरी से संके त मिलता है कि पेरेग्रीन संभवतः पृथ्वी के वायुमंडल में वापस आ जाएगा। इस कारण वह हवा में ही जल जाएगा। एस्ट्रोबोटिक ने एक नए अपडेट में कहा, ‘ईंधन रिसाव के कारण हमारे विश्लेषण को चुनौती मिल रही है। इस कारण स्पेसक्राफ्ट की ट्रैजेक्टरी में भी अनिश्चितता है।’ पिट्सबर्ग में मौजूद टीम जितना संभव हो सके लैंडर के जीवन को बढ़ाने में लगी है।

कब पृथ्वी पर आएगा स्पेसक्राफ्ट

स्पेसक्राफ्ट कब और कहां पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करेगा, इसकी तारीखों का विवरण अभी सामने नहीं आया है। हालांकि कं पनी ने मान लिया है कि अंतरिक्ष यान पृथ्वी के वायुमंडल में ही खत्म होगा। पेरेग्रीन का फेल होना उन प्राइवेट प्लेयर्स के लिए एक झटका है, जिन्हें नासा अपने चंद्र अन्वेषण मिशन में शामिल कर सकता था। लैंडर में अन्य पेलोड के अलावा पांच वैज्ञानिक उपकरण भी थे, जो नष्ट हो जाएं गे। कं पनी ने कहा है कि वह नासा के साथ मिलकर काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *